बारिश का कहर: एक्शन मुख्यमंत्री धामी, ट्रैक्टर में बैठ किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण ||

Spread the love

बारिश का कहर: एक्शन मुख्यमंत्री धामी, ट्रैक्टर में बैठ किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण ||

कई दिनों से हो रही बारिश के चलते रुड़की के खानपुर क्षेत्र में बुधवार को दो जगह तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खानपुर और लक्सर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान हर तरफ भरे पानी के बीच सीएम धामी ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर गांवों में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यहां जलभराव काफी ज्यादा हो गया है। लोगों के घरों में पानी चला गया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसका ध्यान रखा जा रहा है। पानी निकलने के बाद यहां बिजली सेवा बहाल की जाएगी। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इससे पहले उन्होंने देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम में प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बता दें कि रुड़की में अतिवृष्टि से शहर से लेकर देहात तक हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लक्सर और लंढौरा क्षेत्र में एक दिन पहले सोलानी नदी का तटबंध टूटने के बाद बुधवार को खानपुर के इदरीशपुर में बाण गंगा नदी पर बना तटबंध भी टूट गया।
साथ ही शेरपुर बेला में भी तटबंध के टूटने की आशंका दिखाई देने लगी है। वहीं रुड़की में हाईवे पर भरे पानी के बीच गाड़ियां डूबती नजर आईं। घरों और दुकानों में पानी भरने से लोग कैद हो गए हैं।

कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इदरीशपुर गांव के सामने बाणगंगा नदी का तटबंध ध्वस्त हो गया। इसके चलते बाणगंगा और गंगा का बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की और फैलना शुरू हो गया है। माडाबेला गांव के ग्राम प्रधान सोहनवीर ने बताया कि तटबंध टूटने से हजारों बीघा कृषि भूमि में बाढ़ का पानी फैल गया है। धीरे-धीरे बाढ़ का पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है।

और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *