हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में सीलन और जलभराव की समस्या,दीवारों में आई सीलन |

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में सीलन और जलभराव की समस्या,दीवारों में आई सीलन |

मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में सीलन और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते पहले ही मेडिसिन, आईसीयू और आर्थो ऑपरेशन थियेटर को बंद करना पड़ा था। अब अस्पताल के इमरजेंसी के प्लास्टर रूम समेत कैजुअल्टी, मेडिकल ऑफिसर रूम समेत दूसरी जगहों पर सीलन समेत अन्य समस्या बनी हुई है। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज और तीमारदार ओपीडी में पहुंचते हैं। अस्पताल में सीलन और बारिश से कई जगह पानी भर जा रहा है। इलाज कराने पहुंचे लोगों को इसके चलते अस्पताल के अंदर भी संभलकर चलना पड़ रहा है। बता दें कि मंगलवार को ऑपरेशन थियेटर को सीलन, फॉल्स सीलिंग के टूटने और पानी भरने के चलते बंद किया गया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि तेज बारिश के चलते अस्पताल में सीलन और पानी टपकने की समस्या आई है। बारिश रुकने पर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

<strong>हल्द्वानी:  सुशीला तिवारी अस्पताल में सीलन और जलभराव की समस्या,दीवारों में आई सीलन |</strong>
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक और मेडिकल कॉलेज ने सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू और हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर को खाली कराने के बाद कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा है जिसमें कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन की ओर से निर्माण कार्य होने से अस्पताल में हुई टूट-फूट और जल रिसाव होने से चिकित्सा कार्य प्रभावित होने की बात कही गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से कहा गया है कि कार्यदायी संस्था की ओर से बागेश्वर, रानीखेत, रामनगर, हल्द्वानी और देहरादून में निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरुण जोशी ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से अस्पताल में आईसीयू निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सीलन, पानी समेत अन्य दिक्कतें सामने आई है। निर्माणदायी संस्था को नोटिस दिया गया है। संबंधित संस्था मरम्मत कार्य करेगी। उल्लेखनीय है कि छत टपकने की वजह से मरीजों को परेशान हो रही थी।

और पढ़े  हरिद्वार: मानवता शर्मसार, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की नवजात बच्ची, दूसरी पोस्ट ऑफिस के पास
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…