रेल Accident: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 13 घायल

Spread the love

 

त्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक छह लोगों के मरने की खबर है। वहीं 13 लोग घायल हुए है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंचा। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया। हादसे में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख और  सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Bilaspur Train Accident News Korba Passenger Train Collides with goods Train Death Toll Updates

 

कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 13 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू जारी है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।

रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मदद में जुटा हुआ है। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेन दूसरे रूट से अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। हादसे का कारण अज्ञात है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। यह हादसा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो की सबसे व्यस्ततम मार्ग है  जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या है।

और पढ़े  छत्तीसगढ़- पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान

 

घायलों को कराया गया भर्ती

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई । मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मची हुई थी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । रेलवे और जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई, इसके बाद बचाव और राहत कार्य जारी है।

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है।

हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख

ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए सीएम साय ने कहा कि बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है

Spread the love
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love