हल्द्वानी शहर के उजाला नगर क्षेत्र में मीट की दुकान में खुले में मांस के लोथड़े पड़े मिले, गंदगी का आलम यह था कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। नगर निगम की टीम ने छापा मारकर 16 दुकानदारों के चालान किए। उनसे 19500 हजार का जुर्माना वसूला गया।
पॉलीथिन, गंदगी और खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया, मानक के अनुसार काम न करने वालों से जुर्माना वसूला गया है, अभियान आगे भी जारी रहेगा। – डॉ.सीएस टोलिया, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी








