सिरौलीकलां में कांग्रेस का क्लीन स्वीप: राशिदा बनीं नगर पालिकाध्यक्ष, निर्दलीय फरीन को 1773 वोटों से हराया

किच्छा से अलग होकर पहली बार नगरपालिका बनी सिरौलीकलां में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। नगर पालिकाध्यक्ष पद पर राशिदा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा सभी चार वार्डों में सभासद पदों पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर निर्दलीय उम्मीदवारों को करारा झटका दिया।

 

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा ने निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां को 1773 वोटों के भारी अंतर से हराया। अध्यक्ष पद के लिए चारों वार्डों में मतदान हुआ था। इसमें 9725 वोट पड़े और 580 वोट रद्द हुए। राशिदा को चारों वार्डों में बढ़त मिली है। सबसे बड़ी बढ़त मंडी वार्ड में 788 वोट और इंदिरा नगर वार्ड में 729 वोट की मिली है। 4 बीघा वार्ड में 439 वोट और पंचायत घर वार्ड में सबसे कम 183 वोट की बढ़त रही। चारों वार्डों की इसी लीड ने राशिदा ने एकतरफा जीत दिलाई।

 

अध्यक्ष पद का गणित

राशिदा (कांग्रेस) – 5434 वोट- विजयी

मंडी वार्ड (1)- 1201 वोट

4 बीघा वार्ड (2)- 1893 वोट

पंचायत घर वार्ड (3)- 1001 वोट

इंदिरा नगर वार्ड (4)- 1339 वोट

फरीन जहां (निर्दलीय) – 3661 वोट

मंडी वार्ड – 413 वोट

4 बीघा वार्ड (2) – 1454 वोट

पंचायत घर वार्ड (3) – 1184 वोट

इंदिरा नगर वार्ड (4)- 610 वोट

नोटा – 50 वोट

रद्द मतपत्र – 580 वोट

सिरौलीकलां में कांग्रेस के चारों वार्ड मेंबर जीते

मंडी वार्ड (1)

सना (कांग्रेस) – 871 वोट – विजयी

मेहनाज (निर्दलीय) – 705 वोट

शबाना बेगम (निर्दलीय) – 15 वोट

4 बीघा वार्ड (2)

और पढ़े  वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: नैनीताल में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

फरियाद शाह (कांग्रेस) – 1345 वोट – विजयी

अब्दुल वाहिद (निर्दलीय)- 627 वोट

वाहिद हुसैन (निर्दलीय) – 626 वोट

कैशर अली – 399 वोट

हबीब अहमद – 242 वोट

नेहा – 54 वोट

पंचायत घर वार्ड (3)

रुखसार (कांग्रेस) – 797 वोट – विजयी

रीना (निर्दलीय) – 490 वोट

भजन कौर (निर्दलीय)- 389 वोट

रुबीना अंसारी- 214 वोट

रेशमा – 142 वोट

इंदिरा नगर वार्ड (4)

मोहम्मद शारिक (कांग्रेस) – 874 वोट – विजयी

मो. शाहिद (निर्दलीय) – 323 वोट

जाकिर मलिक – 295 वोट

रेहान मलिक -140

मो. सलमान- 127 वोट

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…