Rahul Dravid – भारत और पाक मैच से ठिक 5 दिन पहले भारतीय कोच हुए कोरोना संक्रमित, अब टीम इंडिया की कैसे होगी तैयारी.

एशिया कप 2022 से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि टीम इंडिया के दुबई निकलने से पहले कोरोना टेस्ट में राहुल संक्रमित पाए गए। उन्हें हल्के लक्षण हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देख-रेख कर रही है। द्रविड़ फिलहाल टीम के साथ यूएई नहीं जाएंगे और पारस महाम्ब्रे को उनकी भूमिका दी जाएगी। कोरोना से उबरने के बाद द्रविड़ भारतीय टीम के साथ जुड़ पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की तैयारियों पर भी असर पड़ेगा। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ जुड़ेंगे या नहीं। लक्ष्मण ने द्रविड़ की गैरमौजूदगी में कई बार भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली है। लक्ष्मण ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। इस सीरीज में द्रविड़ को आराम दिया गया था। 

लक्ष्मण एनसीए के हेड हैं और इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच में भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। आईपीएल में भी उन्होंने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मेंटर की भूमिका निभाई है। इंग्लैंड में अभ्यास मैच के दौरान भी लक्ष्मण भारतीय खिलाड़ियों के साथ थे और वो टीम के सभी खिलाड़ियों को अच्छे तरीके से समयझते हैं। बतौर भारतीय कोच उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनके कोच रहते हुए भारत ने कुल पांच मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। इसमें आयरलैंड में दो टी20 और जिम्बाब्वे में तीन वनडे मैच शामिल हैं।

और पढ़े  करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

टीम इंडिया की तैयारी पर पड़ेगा असर
भारतीय टीम को आज ही एशिया कप खेलने के लिए दुबई रवाना होना है, लेकिन कोच द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब राहुल द्रविड़ के बिना ही भारतीय टीम दुबई के लिए निकलेगी। द्रविड़ से पहले भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। इससे भारतीय टीम की तैयारी पर असर पड़ सकता है। द्रविड़ टीम के मुख्य कोच हैं और सभी खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से समझते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित अकेले पड़ सकते हैं। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के साथ रणनीति बनाने में उन्हें परेशानी आ सकती है। हालांकि, कोच द्रविड़ के पास फोन कॉल के जरिए रोहित के साथ बातचीत करने का विकल्प भी है।

  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…