भ्रष्टाचारी था पूरण कुमार- रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, 3 पेज का सुसाइड नोट, एडीजीपी पर गंभीर आरोप

हरियाणा पुलिस की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। एडीजीपी सुसाइड मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार दोपहर रोहतक पुलिस की साइबर सैल के एक एएसआई संदीप का खून से लथपथ शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला है। आशंका है कि उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि डीएसपी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने व एफएसएल टीम की जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

 

भ्रष्टाचारी था पूरण कुमार- रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, 3 पेज का सुसाइड नोट, एडीजीपी पर गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार एएसआई संदीप एसपी कार्यालय स्थित साइबर सैल में तैनात थे। मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि संदीप का शव एक मकान में पड़ा है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट व नीले रंग की जींस पहन रखी थी। साथ ही चारपाई के पास उसका सर्विस रिवाल्वर पड़ा हुआ था। डीएसपी गुलाब सिंह मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को जांच के लिए बुलाया।

भ्रष्टाचारी था पूरण कुमार- रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, 3 पेज का सुसाइड नोट, एडीजीपी पर गंभीर आरोप

घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज बरामद किया है, जिसमें संदीप ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। संदीप ने दावा किया कि पूरन कुमार भ्रष्ट अधिकारी थे, उनके खिलाफ कई सबूत मौजूद थे, और उन्होंने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की। साथ ही, उन्होंने जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को ‘हाईजैक’ करने का आरोप लगाया। संदीप ने अपनी ‘शहादत’ देकर जांच की मांग की और कहा कि पूरन परिवार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। यह घटना IPS पूरन कुमार की आत्महत्या के सात दिन बाद हुई है, जिससे पुलिस महकबे में हड़कंप मच गया है।

और पढ़े  यूएन में बालेंद्र शाह का पहला भाषण- आपदा प्रबंधन पर दिया जोर, भारत-चीन का नाम लेकर कह दी ये बड़ी बात
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…