भ्रष्टाचारी था पूरण कुमार- रोहतक में ASI संदीप ने की आत्महत्या, 3 पेज का सुसाइड नोट, एडीजीपी पर गंभीर आरोप

Spread the love

रियाणा पुलिस की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। एडीजीपी सुसाइड मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार दोपहर रोहतक पुलिस की साइबर सैल के एक एएसआई संदीप का खून से लथपथ शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला है। आशंका है कि उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि डीएसपी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने व एफएसएल टीम की जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

 

जानकारी के अनुसार एएसआई संदीप एसपी कार्यालय स्थित साइबर सैल में तैनात थे। मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि संदीप का शव एक मकान में पड़ा है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट व नीले रंग की जींस पहन रखी थी। साथ ही चारपाई के पास उसका सर्विस रिवाल्वर पड़ा हुआ था। डीएसपी गुलाब सिंह मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को जांच के लिए बुलाया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज बरामद किया है, जिसमें संदीप ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। संदीप ने दावा किया कि पूरन कुमार भ्रष्ट अधिकारी थे, उनके खिलाफ कई सबूत मौजूद थे, और उन्होंने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की। साथ ही, उन्होंने जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को ‘हाईजैक’ करने का आरोप लगाया। संदीप ने अपनी ‘शहादत’ देकर जांच की मांग की और कहा कि पूरन परिवार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। यह घटना IPS पूरन कुमार की आत्महत्या के सात दिन बाद हुई है, जिससे पुलिस महकबे में हड़कंप मच गया है।

और पढ़े  Drone- अमेरिकी सैन्य बेस के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love