पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न है।
भगवंत मान ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में सीएम के फोटो नहीं होंगे, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी।
आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में लेंगे।







