Russia – Ukraine War : जेलेंस्की ने मानी हार? ,छोड़ी नाटो में शामिल होने की जिद ,क्या बेबस हुआ यूक्रेन।

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है। 14 दिन बाद भी रूस के कब्जे से कीव काफी दूर है। इस बीच रूस पर प्रतिबंध बढ़ते ही जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि अमेरिका रूस से कच्चे तेल व गैस को आयात नहीं करेगा। इस बीच पेप्सिको ने भी रूस में उत्पादन और ब्रिक्री को बंद कर दिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में इसके संकेत मिले हैं। रूस के आक्रामक रवैये को देखते हुए जेलेंस्की ने कहा कि, उनका देश नाटो में शामिल होने पर जोर नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा, नाटो उन्हें अब नहीं चाहता। रूस लगातार यूक्रेन को नाटो से दूरी बनाने के लिए कहता रहा है। इस दौरान उन्होंने दोनेस्त्क और लुहांस्क समझौते पर भी विचार के संकेत दिए हैं

और पढ़े  यूक्रेन को बड़ी राहत: 500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका, जेलेंस्की बोले- सर्दियों से पहले मिलें हथियार
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…