बारामती में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दु:ख जताया- अजित पवार में जुनून था

Spread the love

हाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत बुधवार सुबह पुणे जिले में एक विमान दुर्घटना में हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग कर रहा था। इस घटना से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है और हादसे की जानकारी ली। वहीं, एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटा पार्थ पवार, दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुके हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, ‘बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।’

पीएम मोदी ने लिखा, ‘अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।’


Spread the love
और पढ़े  इन्फ्लुएंसर नैन्सी की कनाडा में हत्या: घर में घुसकर मारा चाकू, डेरा ब्यास प्रमुख पर साध चुकी थी निशाना
  • Related Posts

    असम- 2 साल तक हिरासत में रहने वाली विदेशी महिला को मिली भारत की नागरिकता, कौन हैं दीपाली दास?

    Spread the love

    Spread the love  नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के लागू होने के बाद असम के कछार जिले में दो साल तक नजरबंदी में रहने के बाद एक महिला को भारतीय नागरिकता…


    Spread the love

    सुंदर पिचाई- गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, मिलेंगे ₹6361 करोड़

    Spread the love

    Spread the loveटेक जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है और इस खबर ने तकनीक की दुनिया में हलचल मचा दी है। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने अपने सीईओ…


    Spread the love