आधार New App: आधार के नए एप का फुल वर्जन हुआ लॉन्च, सरकार ने बताया अब ये काम हो जाएंगे घर बैठे

 

 

आधार कार्ड को अगर आज की जरूरत कहा जाए तो शायद इसमें कोई दो राय न हो, क्योंकि लगभग हर एक सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए आधार कार्ड होना आज के इस समय में जरूरी हो जाता है। इसी बीच अब सरकार ने आधार के नए एप का फुल वर्जन आज लॉन्च कर दिया है।

इस फुल वर्जन के लॉन्च हो जाने से सबसे बड़ा फायदा आधार कार्डधारकों को होगा जिससे उन्हें हर एक काम के लिए आधार सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा यानी कई काम ऐसे हैं जो घर बैठे ही हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं सरकार ने इस नए एप को लेकर क्या बातें कहीं और साथ ही जानेंगे कि अब घर बैठे इस नए एप से क्या-क्या काम हो जाएंगे। 

 

 

इस नए एप में क्या-क्या है?

  • आधार के नए एप का फुल वर्जन आज यानी 28 जनवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है
  • अब आपको इस नए एप में कई नई और जरूरी सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी
  • नए एप के आने से फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी कम हो जाएगी, क्योंकि सबकुछ डिजिटली होने लगेगा

 

 

कौन सी चीजें अब घर बैठे कर सकेंगे मोबाइल एप से अपडेट?

  • इस नए एप के फुल वर्जन आने से अब आधार से लिंक मोबाइल घर बैठे बदला जा सकेगा
  • अब आप आधार में नया पता भी घर बैठे अपडेट कर सकेंगे
  • नाम और ई-मेल आईडी भी अपडेट करने की सुविधा आपको इस नए एप में मिल सकती है
और पढ़े  तिब्बत में फिर कांपी धरती: कुछ घंटों में तीन बार आया भूकंप; 4.6 रही सबसे तेज तीव्रता, चीन में भी लगे झटके

 

 

क्या अब नहीं देनी पड़ेगी किसी को आधार की फोटोकॉपी?

  • नए एप के जरिए आपका मोबाइल फोन ही आपकी पहचान बन सकेगा
  • आपको अब गेस्ट हाउस, होटल या अन्य जगहों पर फिजिकल आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी
  • आपको क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन की सुविधा दी जाएगी

 

 

कैसे करें एप का इस्तेमाल?

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में एप को इंस्टॉल कर लेना है
  • फिर आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है
  • अब बाकी मांगी गई जानकारियां यहां पर भरें
  • इसके बाद आपको यहां पर मोबाइल नंबर बदलने से लेकर एड्रेस बदलने जैसे बाकी ऑप्शन दिखने लगेंगे
  • आपको जो चीज अपडेट करनी है, वो आप यहीं से कर सकेंगे
  • Related Posts

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…

    अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें

    अमेजन ने इस महीने दूसरी बार छंटनी का एलान किया है। कंपनी अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में 250 तक कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही है। इससे पहले इसी…