अयोध्या- अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

 

 

 

 भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। रामपथ पर विभिन्न स्थानों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत गरुण द्वार, रामपथ से हुई, जहां विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष तथा महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में 51 वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अवधेश द्विवेदी का स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई और उन्हें 51 किलो की विशाल फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इसके बाद उनका स्वागत हनुमानगढ़ी, चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर करिअप्पा मंडल, टीवी टावर पर देवकाली मंडल, मंडलायुक्त आवास के सामने महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या मंडल ने रामचरितमानस की चौपाइयों व पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया। सर्किट हाउस तिराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया।
कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनते हुए पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
स्वागत करने वालों में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, महामंत्री शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, करुणाकर पांडे, अमित तिवारी, तिलकराम मौर्या, रामप्रीत वर्मा, अमल गुप्ता, शशि प्रताप सिंह, बाल कष्ण वैश्य, रवि शर्मा, हरभजन गौड, शिवम शुक्ला, रवि सिंह,प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, गरिमा मौर्य, रीना द्विवेदी,शंभू नाथ सिंह दीपू, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, यश पाठक बाबा, स्वाप्निल श्रीवास्तव, पार्षद ज्ञान केसरवानी, बबलू मिश्रा, वरूण चौधरी, अमन तिवारी बिट्टू, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love