बांग्लादेश में नए सरकार गठन की तैयारी- कार्यकाल के अंतिम दिन यूनुस ने ली विदाई, कल होना है शपथ ग्रहण समारोह

Spread the love

बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे रस्साकशी, संघर्ष और सियासत के बाद कल यानी मंगलवार को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को अपने कार्यकाल के आखिरी दिन अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से विदाई ली। इस दौरान यूनुस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपने भाषण के बाद यूनुस ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान नई सरकार का नेतृत्व संभालेंगे।

 

बांग्लादेश सेना प्रमुख ने की मुलाकात
इसी दिन बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वेकर उज जमान ने भी यूनुस से शिष्टाचार मुलाकात की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनुस ने आम चुनाव के दौरान सशस्त्र बलों के सहयोग के लिए सेना प्रमुख का आभार जताया।बता दें कि यूनुस का कार्यकाल मंगलवार को नए सरकार के शपथ लेने के साथ ही समाप्त हो जाएगा। हाल ही में हुए 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान अब देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

कल दस बजे सांसग लेंगे शपथ
जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन सुबह 10 बजे नव-निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नई बीएनपी सरकार को शपथ दिलाएंगे।गौरतलब है कि यूनुस के कार्यकाल के दौरान भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला। इसका बड़ा कारण बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता अत्याचार है, और खासकर हिंदू समुदाय पर। जब इस बात पर भारत ने चिंता जताई। तब दोनों देशों के संबंधों में तल्खियां देखने को मिला। हालांकि अब इस नई सरकार से रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।

और पढ़े  IRGC के खुफिया प्रमुख प्रमुख माजिद खादेमी की मौत, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि

Spread the love
  • Related Posts

    घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love   तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में…


    Spread the love

    बंगाल में सियासी उलटफेर- नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल, BJP को बताया ‘ऐतिहासिक गलती’

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच राज्य की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महान स्वतंत्रता सेनानी…


    Spread the love