गैंगवार: रोहतक के युवक को गोलियों से भूना, IG दफ्तर के पास वारदात, हत्या के पीछे भाऊ गैंग का हाथ

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार हुआ है। निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा को हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रोहतक-दिल्ली बाईपास पर हुई है। यहां दो बाइकों पर आए हमलावरों ने दिनेश पर कई राउंड फायर किए। बदमाशों ने 10 से अधिक गोलियां चलाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के गांव रिटौली में रिश्तेदारी है। वहीं इस गैंगवार के पीछे भाऊ गैंग का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। यह वारदात आईजी ऑफिस से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है।

 

और पढ़े  अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत,मारा गया हमलावर
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…