2026 चारधाम यात्रा- बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

Spread the love

 

गामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा करने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

 

चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। दोनों धामों में सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन विशेष पूजा के लिए बीकेटीसी ने शुल्क तय किया है।

केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा के लिए पांच श्रद्वालुओं से 7200 रुपये शुल्क लिया जाता है। जबकि अभिषेक पूजा के लिए 9500 रुपये, लघु रूद्राभिषेक पूजा के लिए 6100 रुपये, षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये, अष्टोपचार पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से 950 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 28600 रुपये शुल्क निर्धारित है।

 

इसी तरह बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए प्रति यात्री 4700 रुपये, अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 12 हजार रुपये, श्रीमद भागवत पाठ के लिए 51 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कई वर्षों से बीकेटीसी ने विशेष पूजा शुल्क नहीं बढ़ाया है।

धामों में यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए बीकेटीसी विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। आगामी बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: इन चार बड़े जिलों में पहली बार शत प्रतिशत मदिरा दुकानों का हुआ व्यवस्थापन, हर साल रह जाती थी खाली
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love