बदलाव की तैयारी-: सेना, नौसेना व सीडीएस पद पर आएंगे नए चेहरे,मई में खत्म हो रहा इनका कार्यकाल

Spread the love

देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में अगले तीन महीनों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। इस प्रक्रिया की शुरुआत नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति से होगी। मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। सरकार अप्रैल में नए सीडीएस के नाम पर फैसला लेगी। सीडीएस के अलावा सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और डीआरडीओ अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी बदलाव तय हैं।

 

सीडीएस जनरल अनिल चौहान का विस्तारित कार्यकाल 30 मई को खत्म होने जा रहा है। वह देश के दूसरे सीडीएस हैं और लगभग 4 वर्ष से इस पद पर हैं। दिनांक 15 मई 1964 को जन्मे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी मई के अंत में 62 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर रिटायर होंगे। वहीं 1 जुलाई 1964 को जन्मे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को 62 वर्ष की अधिकतम आयु पूरी करेंगे।

इधर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉक्टर समीर कामत भी 31 मई को रिटायर होने जा रहे हैं। हालांकि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के पास अभी समय है। दोनों का कार्यकाल इस साल अक्तूबर में समाप्त होगा।

अप्रैल के अंत तक नए सीडीएस के नाम पर लग जाएगी मुहर
रक्षा मंत्रालय के संशोधित नियमों के मुताबिक नए सीडीएस के चयन के लिए पात्रता का दायरा काफी व्यापक है। तीनों सेनाओं के ऐसे सभी थ्री स्टार अधिकारी (लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल, वाइस एडमिरल) जो सेवारत हैं या पिछले दो साल के भीतर रिटायर हुए हैं, इसके पात्र हैं। हालांकि चयन के समय अधिकारी की आयु 62 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सरकार के पास लगभग 150 से अधिक अफसरों का पूल है, जिससे नए सीडीएस का चुनाव हो सकता है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के अप्रैल के अंत तक नए सीडीएस के नाम पर मुहर लगाने की संभावना है।

और पढ़े  असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love