दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव की तैयारी: गांगुली बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, युवराज को भी मिली नई जिम्मेदारी

Spread the love

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और दो विश्व कप विजेता टीमों के हीरो युवराज सिंह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ने जा रहे हैं। आईपीएल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, युवराज 2027 सीजन से टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे।

यह आईपीएल में युवराज सिंह की पहली आधिकारिक कोचिंग भूमिका होगी। इससे पहले वह युवा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर मार्गदर्शन देते रहे हैं। भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी समय-समय पर युवराज से सलाह लेते रहे हैं।

 

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में होगा बड़ा बदलाव
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के पुरुष टीम प्रबंधन में 2027-28 सीजन के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टीम के सह-मालिक जेएसडब्ल्यू इस अवधि में फ्रेंचाइजी के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके चलते मौजूदा कोचिंग स्टाफ में फेरबदल किया जाएगा। वर्तमान में जीएमआर समूह द्वारा नियुक्त किए गए क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव, मुख्य कोच हेमंग बदानी और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल की जगह नए सपोर्ट स्टाफ को मौका दिया जाएगा।

 

गांगुली को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभालेंगे। बताया जा रहा है कि गांगुली की सिफारिश पर ही युवराज सिंह को टीम के साथ जोड़ा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज के शुरुआती कप्तानों में गांगुली का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और दोनों के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं। गांगुली पहले भी जेएसडब्ल्यू की एसए20 लीग फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हालांकि युवराज केवल दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष टीम के साथ काम करेंगे।

और पढ़े  नए नियम लागू- आज से बदल रहे है कई बड़े नियम, जानें क्या-क्या होने जा रहे हैं बदलाव और क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?

 

पिछले दो सीजन में नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट
दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही है। टीम की रणनीति, नीलामी में खिलाड़ियों के चयन और मैदान पर प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी प्रबंधन नए सिरे से टीम का निर्माण करना चाहता है।

ऋषभ पंत की वापसी पर भी नजर
सूत्रों का कहना है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड के जरिए वापस लाने की कोशिश करती है। इसके लिए टीम अपने मौजूदा खिलाड़ियों में से एक या दो खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है।

युवराज का शानदार आईपीएल करियर
युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर में कुल 132 मैच खेले। उन्होंने पंजाब, पुणे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उनका आखिरी आईपीएल मैच 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए था, जिसके बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। युवराज 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में भारत की जीत के प्रमुख नायकों में शामिल रहे थे। विशेष रूप से 2011 विश्व कप में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था

Spread the love
  • Related Posts

    NDA से पहली बार चुने गए सांसदों के साथ आज नाश्ते की मेज पर मुलाकात करेंगे PM मोदी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह आगामी संसद सत्र से पहले नव-निर्वाचित एनडीए लोकसभा सांसदों के साथ अपने आवास पर नाश्ता बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक नए सांसदों…


    Spread the love

    SC में जजों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक पर बवाल क्यों, कानून से कितनी बदलेगी व्यवस्था?

    Spread the love

    Spread the loveसंसद ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी है। 3 अगस्त 2026 को यह विधेयक लोकसभा से पारित हुआ, जबकि 6 अगस्त…


    Spread the love