प्रयागराज: अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा |

Spread the love

प्रयागराज: अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा |

प्रयागराज

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को लेकर सीजीएम कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस । माफिया अतीक और अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए सीजेएम कोर्ट लाया गया।

पुलिस की रिमांड अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने तीनों शूटरों की 14 दिन की रिमांड मांगी है। लेकिन कोर्ट ने तीनों शूटरों की चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की। कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 100 से ज्यादा सवाल तैयार किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से मोबाइल और हथियार को लेकर सवाल होंगे। पुलिस की टीम क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है। मंगलवार को हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की थी।
सीजेएम ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पेश किया जाए। कस्टडी में ही अतीक और अशरफ की हत्या के कारण देर शाम तक कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने जायजा भी लिया। तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद थे।
अतीक के गुर्गों के खौफ के कारण आरोपियों को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेजा गया था। शूटरों को कचहरी तक लाए जाने के दौरान पूरे रास्ते चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहे। कचहरी छावनी में तब्दील है। जांच एजेंसियों के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और आयशा नूरी कौशांबी के कछार में छिपे हैं। शाइस्ता और आयशा के साथ शूटर साबिर भी है। शाइस्ता और आयशा नूरी लगातार नंबर बदल रहे हैं।

और पढ़े  यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *