लेखपाल बृजेेश मीणा को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ।

लेखपाल बृजेेश मीणा को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार की
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ।

अयोध्या-

स्थानीय तहसील के लेखपाल बृजेेश मीणा को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लेखपाल तहसील गेट के सामने स्थित दुकान पर किसान से दाखिल खारिज के एक मामले में घूस ले रहा था। गिरफ्तार लेखपाल के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया है।एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि ग्राम उरुवा वैश्य निवासी रामचंद्र ने लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरोप था कि वसीयत के मामले में दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन नामांतरण प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल बृजेश मीणा पैसे मांग रहा था।

इस पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की। मंगलवार दोपहर रामचंद्र घूस के पांच हजार रुपये लेकर तहसील पहुंचा था। लेखपाल ने उसे तहसील गेट के सामने जलपान की दुकान पर बुलाया। दुकान पर पहुंचे रामचंद्र ने पहले से मौजूद लेखपाल बृजेश मीणा को घूस के पांच हजार रुपये दिए। कुछ ही दूर पर मौजूद एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने बृजेश मीणा को दबोच लिया। लेखपाल को एंटी करप्शन टीम कैंट थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

लेखपाल की पत्नी है सिपाही
रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल की पत्नी मोहिनी मीणा पुलिस कांस्टेबल है। उसकी तैनाती मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के इनायतनगर थाने में है।

और पढ़े  आजम खां फिर गिरफ्तार: पहले अभिवादन, फिर हाथ उठा आसमान की तरफ किया इशारा, रिहाई से ED की गिरफ्तारी तक टाइमलाइन
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…