प्रयागराज बस हादसा:बाइक को बचाने में स्कूल की बस पलटी, 2 बच्चों की मौत, मची चीख-पुकार

Spread the love

हंडिया कोतवाली के सैदाबाद में भेस्की गांव के पास स्कूल बस पलट जाने से दो की मौत की सूचना है। दर्जन भर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।

सैदाबाद के भेस्की गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। घटना सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुई। जौनपुर के श्रीमती कांति देवी जनता विद्यालय परमानपुर भर्तीपुर के बच्चों की बस शैक्षिक भ्रमण के लिए मनगढ़ प्रतापगढ़ जा रही थी। बस अभी सैदाबाद के भेस्की गांव के सामने पहुंची थी कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गई। 35 लड़कियां 40 लड़के यानि कि 75 बच्चे सवार थे।

बस पलटने से नौवीं के छात्र अंकित और दसवीं के छात्र अनुराग की मौत हो गई। बाइक सवार संतोष विश्वकर्मा निवासी तारा गांव सैदाबाद गंभीर रूप से घायल है। उसे एसआरएन रेफर किया गया है। सूचना पाकर अभिभावक मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस ने 300 बच्चों को लेकर टूर का आयोजन किया था।
जौनपुर से प्रयागराज आ रही छात्रों से भरी बस सैदाबाद से लगे भिस्की गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि, 30 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।हादसा सुबह करीब नौ बजे भिस्की गांव के पास हुआ। कहा जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी बस पलट गई। इसमें कई बच्चे बस के नीचे दब
ए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस हादसे में दो बच्चों की मौत होने की पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल हुए 30 से अधिक बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।सभी बच्चे जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल से शैक्षणिक भ्रमण पर प्रयागराज आ रहे थे। घायल हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल सकी। इसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को पहुंचाया।

और पढ़े  नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म: बच्ची को सबसे आखिर में घर छोड़ता था वैन चालक, सूनसान जगह पर करता था हरकत

Spread the love
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *