बिना अनुमति निर्माण करने वाले 15 व्यापारियों पर केस दर्ज,प्रताप धर्म सेतु वक्फ राजसदन के मुख्तार ने दर्ज कराई एफआईआर

अयोध्या-

रामनगरी में सड़क चौड़ीकरण के चलते दुकानें टूट रही हैं। वहीं दूसरी ओर किराएदार व मकान मालिक के बीच विवाद भी बढ़ता जा रहा है। इसी तरह के एक मामले में प्रताप धर्म सेतु वक्फ राजसदन के मुख्तार कैलाशनाथ मिश्र ने 15 नामजद व्यापारी किराएदारों व अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति निर्माण करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उक्त संस्था के अध्यक्ष अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र हैं।

मुख्तार कैलाश द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रताप धर्म सेतु वक्फ राजसदन की कई दुकानें बाबू बाजार, राज मंदिर, राधा बृजराज मंदिर में स्थित हैं। इनमें कुछ लोग किराए पर रहते हैं। बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने से पहले तहसीलदार सदर के हस्तक्षेप पर सभी दुकानदारों व मकान मालिक के बीच एक समझौता हुआ था कि मकान मालिक के इकरारनामे के बाद ही वहां नए निर्माण होंगे।
जनकनंदन मिश्र, बृजनंदन मिश्रा, रवि कुमार, रम्मू व कई अन्य किराएदार पिलर डालकर नई छत लगाना चाह रहे हैं।
बताया कि प्रशासन की योजना के तहत सभी दुकानों का निर्माण एक समान रूप से होना है, साथ ही विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना नया निर्माण नहीं कराया जा सकता। इसके बावजूद भी उक्त किराएदार गुपचुप तरीके से निर्माण करा रहे हैं। रोकने पर सभी मारपीट पर उतारू हो रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
उपरोक्त व्यापारियों का कहना है कि वह वर्षों से किराएदार हैं। सड़क चौड़ीकरण में मानक के अनुसार जगह जाने पर जो जगह बच रही है, उसे वह सुरक्षित कर भविष्य में व्यापार कर रोजीरोटी चलाना चाहते हैं। लेकिन मकान मालिक पूरी दुकान गिराना चाहते हैं अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्तार कैलाश नाथ मिश्र की तहरीर पर उक्त सभी 15 नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसके बावजूद भी कुछ किराएदार बाहर से दरवाजा बंदकर अंदर नया निर्माण करवा रहे हैं। किराएदार जुगनु, रमेश, रामगोपाल, रंजीत, रन्नो, जयशंकर शुक्ला, रामजीशरण, सुमन सोनी, अतीक अहमद, रामजी, राजनंदन मिश्र,

और पढ़े  भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका
  • Related Posts

    आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के बाद आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति…

    सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..

    गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत…