प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: कुछ घंटों में जारी होगी 23वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2 हजार रुपये और किसे नहीं

आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है। 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ आज मिलेगा।

 

पीएम किसान योजना में कितने पैसे मिलते हैं?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं
  • किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में ये लाभ दिया जाता है

कैसे देती है सरकार किस्त के पैसे?

  • पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे सरकार डीबीटी के जरिए देती है
  • इन पैसों को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है
  • 23वीं किस्त के पैसे भी ऐसे ही जारी होंगे

शिवराज सिंह चौहान ने जारी किया किस्त को लेकर वीडियो

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस्त जारी होने को लेकर एक वीडियो जारी किया है:-

कितने किसानों को मिलेगी 23वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ लगभग करोड़ों किसानों को मिलता है
  • इस बार 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा
  • ये जानकारी सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर दी गई है

 किसे मिलेगी 23वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की किस्त सिर्फ पात्र किसानों को मिलती है
  • अगर आप अपात्र होने के बाद गलत तरीके से भी आवेदन करते हैं
  • तो ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जाते हैं

किस्त जारी होने का मैसेज आएगा

  • 23वीं किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों को मैसेज भेजा जाता है
  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है
  • इसमें जानकारी होती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं
और पढ़े  नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?: दिवाली, भैया दूज से लेकर छठ तक... देखें छुट्टियों की पूरी सूची
  • Related Posts

    बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

    बिहार के कटिहार जिले में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार…

    भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा ‘नाविक’, अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जीएसएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिये एनवीएस-03 सैटेलाइट को उसकी सटीक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक’…