आईएस के 2 संदिग्ध आतंकियों का कराया जाएगा पॉलिग्राफी टेस्ट, हो सकता है मनोविज्ञान परीक्षण भी

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संदिग्ध आतंकियों मोहम्मद अदनान खान (दिल्ली) और मोहम्मद खान (भोपाल) का पॉलिग्राफी टेस्ट कराएगी। दोनों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मिले मोबाइल फोन में बैयाह (वफादारी की शपथ) लेने की वीडियो भी मिली है। इनके मोबाइल से करीब दो से तीन और वीडियो भी मिले। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी किस हद तक जेहादी या कट्टरपंथी बन चुके हैं इसके लिए यह टेस्ट करवाया जा रहा है। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी साइकोलॉजी टेस्ट करवाने की भी बात कह रहे हैं।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनके मोबाइलों का डाटा रिट्रीव करवाया जा रहा है। ताकि पता लग सके कि ये कितने युवाओं को जेहाद के नाम पर अपने से जोड़ चुके हैं या जोडऩे का प्रयास कर चुके हैं। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ये 1000 से ज्यादा युवाओं को आईएस के साथ जोड़ने की जानकारी मिली है। ये रोज इंस्टाग्राम पर नई आईडी बनाते थे और फिर उसे एक-दिन में डिलीट कर देते थे। ये मोबाइल डाटा भी तुरंत डिलीट कर देते थे। इससे पुलिस को आशंका है कि ये लोग देश में कुछ खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे।

 

ऐसे बरगलाते हैं कि आत्मघाती बनने को हो जाते हैं तैयार
काले कपड़े पहनकर, आईएसआईएस(आईएस) के झंडे के सामने बैयाह(आईएस के प्रति निष्ठा की शपथ) लेने वाले युवकों को इस कदर बरगलाया जाता है कि ये लोग आत्मघाती कदम उठाने के लिए तैयार हो जाते हैं। पूर्व में यह शपथ लेने वाले कई युवकों ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है। सीरिया में बैठा आईएसआईएस खलीफा अबू हफ्स अल-हाशिमी अल-कुरैशी शपथ लेने वाले युवकों को आग मेें कूदने के लिए कहता था वह आग में कूदने को तैयार हो जाते थे।

खलीफा ने मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी

और पढ़े  दिल्ली: आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मारी, एक शख्स की गई जान

 

  • सीरिया में बैठे खलीफा ने इनको आईएस के लिए मीडिया को संभालने की जिम्मेदारी दी थी।
  • खलीफा ने इन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों व युवाओं को आईएस से जोडऩे के लिए कहा था।
  • खलीफा कहने पर दिल्ली में कहां-कहां बम धमाके किए जा सकते हैं इसकी फोटो आईएस को भेजीं
  • आईएस की शपथ लेने वाले युवक को पैसे की जरूरत नहीं होती। ये धर्म के नाम पर कुछ भी कर गुजरते हैं।
  • कुरेशी ने इन्हें बम बनाना सिखाने के लिए वीडियो भेजी थी। इससे ये बम बनाना सिख रहे थे।
  • खलीफा ने इन्हें कट्टरपंथी वीडियो भेजता था। भोपाल वाला अदनान इन वीडियो को हिंदी में डब करता था।
  • दिल्ली वाला मोहम्मद अदनान इन्हें टाइटल देकर सोशल मीडिया पर डालता था।
  • Related Posts

    विजयादशमी आज: दिल्ली में दशहरे पर कड़ा पहरा, खुफिया विभाग से लेकर फायर सर्विस तक अलर्ट, 2 हजार जवान तैनात

    दशहरे पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा रहेगा। 20 अक्तूबर को रावण दहन के दौरान प्रमुख रामलीला स्थलों पर भारी भीड़ जुटने और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए…

    राष्ट्रपति-PM ने दीं देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं,कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

    आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि…