प्रदूषण- दिवाली के पहले प्रदूषण की स्थिति गंभीर, अगले 2 दिनों में गहराएगा सांसों पर संकट

 

दिवाली के ठीक एक दिन पहले दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गहरा गया है। राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर वायु प्रदूषण उच्च स्तर पर पहुंच गया है और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर को दिल्ली के आईटीओ पर पीएम 2.5 का स्तर 314 दर्ज किया गया है जो खतरनाक श्रेणी में माना जाता है। इसी तरह सोनिया विहार में 322, मदर डेयरी पर 250 और आनंद विहार में पीएम 2.5 का स्तर 416 तक पहुंच गया। सुबह 11 बजे के करीब प्रदूषण के उच्च स्तर पर रहने के बाद दोपहर के समय प्रदूषण में कुछ कमी आई। लेकिन इस स्तर ने यह इशारा कर दिया है कि अगले दो दिनों में पटाखों का प्रदूषण हवा में शामिल होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। दिवाली के बाद ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर होने का अनुमान है।

 

दिल्ली में हवा का स्तर कुछ दिन पहले तक बेहतर बना हुआ था, लेकिन पिछले छः दिन से राजधानी में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब स्तर पर बनी हुई है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 254 दर्ज किया गया। दिवाली के एक दिन पहले दिल्ली में औसत तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के करीब बने रहने का अनुमान है। दिवाली के दिन यानी सोमवार को भी तापमान 33 डिग्री और 22 डिग्री बने रहने का अनुमान है। मंगलवार को निम्न तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है और यह 21 डिग्री तक रह सकता है। बारिश न होने और हवा के तेज बहाव न होने के कारण राजधानी में लोगों को प्रदूषण की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े  दिल्ली: मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिले, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

 

राजधानी में रविवार को हवा का बहाव 6 किलोमीटर प्रति घंटा बना हुआ है। सोमवार और मंगलवार को यह 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकता है। हवा के बहाव के कारण प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन स्थानीय प्रदूषण के मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण भारत के तमिलनाडु सहित कई इलाकों में बारिश का दौर बना हुआ है। इससे इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी। लेकिन उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश न होने का अनुमान है। इन इलाकों में दिन खिला रहेगा और हवा की गति सामान्य बनी रहेगी।

कितना एक्यूआई कितना गंभीर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 0 से 50 तक का स्तर हवा का अच्छा स्तर समझा जाता है। 50 से 100 तक का एक्यूआई संतोषजनक, 101-200 तक मॉडरेट, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक का स्तर बहुत गंभीर स्तर का खराब माना जाता है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक कई बार 999 की सीमा को भी पार कर जाता है।
  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश काफी समय से पुलिस की पकड़…