पुलिस ने किया भोजपुरी अभिनेत्री के कमरे से हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा।

Spread the love

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक होटल से भोजपुरी अभिनेत्री आमपाली दूबे के कमरे से हुई चोरी की घटना का आज पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर खुलासा कर दिया है।पुलिस द्वारा दो अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किये गये है जिनके पास से चोरी हुए लगभग 25 लाख आभूषण और मोबाइल फोन शत प्रतिशत बरामदगी भी कर ली गयी है।पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की।इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र को अरेस्ट कर लिया है।आरोपी पिता गोपाल और बेटा कुमार तमिलनाडु के रहने वाले हैं।वही पुलिस के द्वारा खुलासा किए जाने पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि 24 घंटे के अंदर अयोध्या पुलिस चोरी का खुलासा कर देगी लेकिन 24 घंटे के अंदर अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा किया.अयोध्या पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद, उत्तर प्रदेश पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद, मुझे गर्व है कि मैं उत्तर प्रदेश की निवासी हूं। उत्तर प्रदेश में बाबा का राज है, सीएम योगी को बहुत-बहुत धन्यवाद, इस चोरी से मिला बड़ा सबक,अब कमरे को लॉक करना नहीं भूलूंगी।वही मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी, यहां चोर श्रद्धालु बनकर पहुंचते हैं और होटल धर्मशालाएं मेरे छुपने का मौका मिलता है।अयोध्या पुलिस की यहां बड़ी कामयाबी है।जो 24 घंटे के अंदर तमिलनाडु के चोर पिता-पुत्र गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से सभी सामान बरामद हुए है।बता दे कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म विवाह-3 की शूटिंग के लिए अयोध्या आई हुई हैं। उनके साथ फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे अवधेश मिश्रा, प्रदीप पांडे और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ शूटिंग कर रहे हैं। आम्रपाली यहां सिविल लाइंस इलाके में शाने अवध होटल में ठहरी हुई हैं।गुरुवार को आम्रपाली दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके दो एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन समेत 25 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। इसकी जानकारी उन्हें गुरुवार को सुबह होटल आने पर हुई।

और पढ़े  फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

Spread the love
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *