टिहरी: दून में नहीं चली पापा विधायक हैं की धौंस, पुलिस ने काली फिल्म चढ़ी और अवैध हूटर लगी गाड़ी की जब्त

Spread the love

देहरादून राजपुर इलाके में पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे की करतूत के बाद एक दूसरे विधायक पुत्र को देहरादून में वीआईपी कल्चर की धौंस दिखाना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसकी काली फिल्म चढ़ी और अवैध हूटर लगी गाड़ी को जब्त कर लिया। विधायक पुत्र ने अपना रुतबा दिखाने की कोशिश की थी, मगर दून पुलिस ने नियम उल्लंघन के मामले में तत्काल कार्रवाई की।

सूत्रों ने बताया कि ये गाड़ी सहारनपुर जिले के विधायक की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वसंत विहार इलाके में सोमवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक सफारी गाड़ी को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। वाहन के आगे विधायक का बोर्ड लगा था, शीशों पर पूरी तरह से काली फिल्म चढ़ी थी और उसमें अवैध तरीके से हूटर भी लगा हुआ था।

 

जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें विधायक मौजूद नहीं थे, हालांकि चालक ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह यूपी के एक विधायक का पुत्र है। नियमों का खुला उल्लंघन और सुरक्षा की अनदेखी देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

मौके पर ही विधायक का बोर्ड, हूटर और काली फिल्म हटवा दी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को तत्काल सीज कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि चेकिंग के दौरान चालक ने अपने राजनीतिक रुतबे का इस्तेमाल करने की नाकाम कोशिश की थी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- स्कूल बसों का नहीं बढ़ेगा किराया, परिवहन आयुक्त बोले-अभिभावकों की जेब पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त भार
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love