ओवरस्पीडिंग के चालान लंबित होने पर RTO सख्त- चैंपियन के कार चालक की जानकारी होगी तलब

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की कार के लंबित ओवरस्पीडिंग के चालानों के मामले में परिवहन विभाग सख्त है। विभाग बुधवार को चैंपियन को इसका नोटिस भेजकर जानकारी तलब करेगा। इसमें आपराधिक घटना के समय कार चलाने वाले व्यक्ति का लाइसेंस मंगवाया जाएगा।

गौरतलब है कि 14 नवंबर की रात चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे यशोवर्धन के बीच तब विवाद हो गया था जब यशोवर्धन ने उसकी कार को ओवरटेक करने के लिए जगह नहीं दी। दिव्य प्रताप ने रोककर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथिमिकी दर्ज की थी। जिस कार से दिव्य प्रताप ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था उस कार के उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में 19 चालान हुए हैं। इसमें से 18 चालान सिर्फ ओवरस्पीडिंग के हैं। इनमें से चार चालान उत्तराखंड में हुए हैं।

 

चैंपियन को भेजा जाएगा नोटिस 

उत्तराखंड में हुए चालानों को लेकर परिवहन विभाग सख्त है। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को विभाग ने एक नोटिस तैयार किया है। यह नोटिस आज बुधवार को चैंपियन को भेजा जाएगा। इसमें सभी लंबित चालान को भी संलग्न किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें चैंपियन से यह जानकारी मांगी जाएगी कि जिस दिन नियमों का उल्लंघन कर कार चलाई जा रही थी उस दौरान कौन चालक मौजूद था। उसकी लिखित में जानकारी भेजनी होगी। इसके साथ संबंधित चालक का लाइसेंस भी परिवहन विभाग के पास भेजना होगा।

एक से अधिक बार एक ही चालक होने पर हमेशा के लिए रद्द होगा लाइसेंस

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मांगी गई जानकारी में अगर एक से अधिक बार एक ही चालक चालान कटने के दौरान मिलता है, तो हमेशा के लिए उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा कार के चालान समय से न भरने के लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इनमें से जो भी चालान 90 दिनों से अधिक समय के हैं उन्हें कोर्ट भेजा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में गाड़ी भी सीज की जा सकती है।

 

आज कार के मालिक पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को नोटिस भेजा जा रहा है। उनसे चालक का लाइसेंस जमा करवाकर कार्रवाई की जाएगी। -संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…