PM शेख हसीना- गांधी परिवार ने की बांग्लादेशी PM से मुलाकात, सोनिया गांधी ने गले लगाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

PM शेख हसीना- गांधी परिवार ने की बांग्लादेशी PM से मुलाकात, सोनिया गांधी ने गले लगाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार की दोपहर नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, हमने भारत और बांग्लादे के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।

हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शिरकत की। शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के प्रधानमत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे सहित पड़ोसी देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए।

और पढ़े  2026 शारदीय नवरात्रि- इस बार 10 दिन होगी मां दुर्गा की आराधना, यहां देखें कैलेंडर
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…