पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा- रजत जयंती..बच्चों को किया दुलार, हितधारकों से संवाद, अब मंच पर पहुंचे pm मोदी

उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है।राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। पीएम कुछ ही देर में यहां जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं।

 

मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम धामी ने किया स्वागत

रजत जयंती पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मंच पर पहुंच गए हैं। यहां सीएम धामी ने शॉल भेंटकर पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम ने ऊखीमठ केदार बाबा के शीतकालीन प्रवासस्थल की प्रतिकृति पीएम मोदी को भेंट की।

बच्चों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा- रजत जयंती..बच्चों को किया दुलार, हितधारकों से संवाद, अब मंच पर पहुंचे pm मोदी
रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान पीएम मोदी यहां कुछ बच्चों से मिले।
और पढ़े  कनेक्टिविटी से बचेगा समय और पैसा: पीएम मोदी ने बंगलूरू पिंक लाइन का किया उद्घाटन,क्यों की राज्य की तरीफ?
  • Related Posts

    क्या AI की वजह से अमेरिका में 15 हजार उड़ानें प्रभावित?: जांच में सामने आई यह बड़ी वजह, जानें…

    टेक्नोलॉजी और एविएशन सेक्टर से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका में टेलीकम्युनिकेशन मं अचानक आई एक गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से फेडरल एविएशन…

    CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब चेन्नई के कोलाथुर इलाके में उनके अचानक किए गए रोड वॉक के…