रुद्रप्रयाग: PM मोदी के दौरे से शीतकालीन यात्रा के बढ़ावे की जगी उम्मीद-आशा नौटियाल, विधायक

Spread the love

 

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की शिरकत ने केदारनाथ शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगाई है। कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ व मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिमूर्ति भेंट की है। जिससे स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है।

स्थानीय निवासियों व मंदिर के पुजारियों का कहना है ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिमूर्ति पीएमओ कार्यालय तक पहुंचना शीतकालीन यात्रा के लिए बेहतर साबित होगा। पंचकेदार में स्थित श्रीकेदारनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को पंचकेदार गद्दी स्थल होने का सौभाग्य भी प्राप्त है। शीतकाल में केदारनाथ एवं मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होने के बाद इन दोनों धामों के दर्शनों का लाभ इसी ओंकारेश्वर मंदिर में मिलता है।

 

18 नवंबर को बंद हो जाएंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर कपाट 
केदारनाथ धाम के वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग बताते हैं कि भगवान केदारनाथ एवं मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शनों का वहीं लाभ मिलता है, जो केदारनाथ और मदमहेश्वर धाम में मिलता है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं और अब 18 नवंबर को द्वितीय केदार मदमहेश्वर कपाट भी बंद हो जाएंगे। 21 नवंबर को डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। जिसके बाद इस वर्ष की शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ होगा।

 

पिछले सप्ताह सीएम धामी से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने को लेकर चर्चा हुई थी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रधानमंत्री को ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति दिए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में शीतकालीन यात्रा के बढ़ावे की उम्मीद जगी है। यह क्षेत्रवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। -आशा नौटियाल, विधायक केदारनाथ।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 80वां स्वतंत्रता दिवस- शान से लहराया तिरंगा,CM धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love