PM Modi: बांसवाड़ा में बोले PM मोदी- कांग्रेस ने दिया जख्म, ज्यादा टैक्स वसूला

Spread the love

 

पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जनता से ज्यादा टैक्स वसूला गया। अब देश उत्सव मना रहा है। जब 2017 में जीएसटी लगा था, तब लोगों को राहत मिली थी। अब और राहत मिली है। इससे देश उत्सव मना रहा है।

आत्मनिर्भर भारत बनेगा स्वदेशी के मंत्र से-पीएम
पीएम मोदी ने सभी से आग्रह किया कि जो बेचा जाए वो स्वदेशी ही बेचा जाए। देशवासी जो खरीदें, वो स्वदेशी ही खरीदें। स्वदेशी यानि कंपनी कहीं की भी क्यों न हो लेकिन सामान भारत में बना हुआ होना चाहिए। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने बोर्ड लगाएं। आप सब गर्व से कहो ये स्वदेशी है।
मकान बनाना भी हुआ सस्ता-पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 60 हजार की बाइक पर 19 हजार रुपये से ज्यादा टैक्स लेती थी। अब ये टैक्स 10 हजार रुपये लगाया जा रहा है। यानि 9 हजार रुपये का फायदा हुआ है। 300 रुपये के सीमेंट बैग पर कांग्रेस 90 रुपये टैक्स लेती थी। अब नए जीएसटी में ये टैक्स केवल 50 रुपये है। इस वजह से सभी जगह उत्सव मनाया जा रहा है।
टैक्स में हुई भारी बचत,कांग्रेस ने लगाया ज्यादा टैक्स-पीएम
कांग्रेस सरकार देश वासियों के शोषण में लगी थी। कांग्रेस देश को लूट रही थी। कांग्रेस के समय टैक्स और महंगाई दोनों आसमान पर थी। जब भाजपा सरकार आई तो कांग्रेस की लूट बंद की गई। 2017 में जीएसटी लागू करके देश को टोल और टैक्स के जंजाल से मुक्ति दिलाई गई। फिर से जीएसटी की दरें कम की गई हैं। देश उत्सव मना रहा है। घर में रसोई का खर्च कम हो गया है। 2014 के पहले साबुन, शेंपू जैसा 100 रुपये का सामान 131 रुपये में पड़ता था।  कांग्रेस 1000 रुपये की खरीद पर 31 रुपये टैक्स लेती थी। जब पहली बार जीएसटी लागू हुआ तब 100 रुपये के सामान पर 18 रुपये टैक्स लगा। अब ये टैक्स पांच रुपये हो गया है। यानि अब 100 रुपये की खरीददारी पर केवल पांच रुपये टैक्स लगता है।  कांग्रेस के समय 500 रुपये का जूता 575 रुपये का मिलता था। कांग्रेस पांच सौ रुपये के जूते पर 75 रुपये टैक्स लगाती थी। पहली बार जब जीएसटी लगा तब टैक्स 15 रुपये कम हो गया । अब पांच सौ के जूतो पर पचास रुपये टैक्स लगेगा। अब 500 रुपये के ऊपर के जूतों पर भी टैक्स कम किया है।

 

वनवासियों के वनाधिकार संरक्षित किए गए-पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि वनवासियों के वनाधिकार संरक्षित किए गए हैं। आदिवासी भाई बहन जंगल के संसाधनों का उपयोग किया है। इसके लिए वनधन योजना शुरू की गई है। वन उपाज को बाजारों से जोड़ा गया है। आदिवासी समाज को स्वाभिमान से जीवन जीने का मौका मिले, ये भाजपा की प्रतिबध्ता है ।
कांग्रेस ने राजस्थान को जख्म दिया-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को जख्म दिए हैं। राजस्थान में पेपर लीक, जलजीवन मिशन, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था। कांग्रेस राज में बांसवाड़ा डूंगरपुर में अवैध शराब का कारोबार खूब पनपा। भाजपा की सरकार ने महौल को बदला है। इन इलाकों में बढ़े प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। भाजपा दक्षिण राजस्थान में विकास कर रही है। भाजपा ने आदिवासी मंत्रालय बनाया। अटल सरकार में ये काम हुआ। कांग्रेस के दौर में ये कल्पना से परे बात थी। आदिवास इलाके में बढ़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं। जैसे एमपी के धार में पीएम मित्र पार्क शुरू किया गया है।
पीएम बोले- कांग्रेस ने बिजली के महत्व को नहीं समझा
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बिजली के महत्व को नहीं समझा। आजादी के कई साल बाद भी कई गांवों में बिजली का खंभा तक नहीं लगा था। देश के कई हिस्सों बिजली की कटौती होती थी। उस समय लोग चुटकुले सुनाते थे। बिजली आना एक चुटकुला था। राजस्थान समेत देश में यही हालात थे। 2014 से भाजपा की सरकार ने देश के इन हालातों को सुधारने का संकल्प लिया।

Spread the love
और पढ़े  Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट
  • Related Posts

    ब्रिटिश PM स्टार्मर ने इस्तीफा दिया,पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला

    Spread the love

    Spread the loveब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। बीते 10…


    Spread the love

    बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट: डीए 38% हुआ, 70 हजार पद भरे जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन…


    Spread the love