PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का मुखबा का दौरा स्थगित,मौसम बना बाधा,अब मार्च में आने की संभावना 

 

राब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया है। शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से पीएम गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल आने का कार्यक्रम था। अब वह मार्च में आ सकते हैं।

राज्य सरकार उनके 27 फरवरी को आने की संभावना के हिसाब से तैयारी कर रही थी। लेकिन मौसम विभाग ने उस दिन बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसे देखते हुए पीएम का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब पीएम के पांच मार्च तक आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तैयारियों का भी जायजा लेने के लिए ही मुखबा-हर्षिल पहुंचे थे।

 

और पढ़े  देहरादून में प्रदर्शन: राहुल गांधी पर बरसी भाजपा, जातिवादी फैलाने और उत्तराखंड को बदनाम करने का आरोप
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…