मुख्यमंत्री धामी: आज भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM धामी, आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से मिले, लिया फीडबैक

Spread the love

 

राड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से मुलाकात की। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ एवं क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया।

मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सोमवार को ही भराडीसैण-गैरसैण पहुंच गए थे। आज मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान यहां धारा 163 को लागू कर दिया गया है। जो सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। विधानसभा सत्र को सुव्यवस्थित, सफल व शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

 

उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बगैर अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार लाने, उत्तेजक भाषण, पोस्टर-बैनर या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह व भड़काऊ संदेश फैलाने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  हल्दूचौड़- सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    Spread the love

    Spread the loveशिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में…


    Spread the love

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love