दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला: CM पर हमला करने वाले आरोपी राजेश को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, आधी रात को कोर्ट में किया पेश

Spread the love

 

दिल्ली में बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में आधी रात को पेश किया।

 

सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान उनके आवास पर हमला
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान फरियादी बनकर आए एक युवक ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। आरोपी ने सीएम को कुछ पेपर दिए इसके बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी ने सीएम का हाथ और बाल पकड़े और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी ने सीएम को थप्पड़ भी मार दिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने की बात से इंकार किया है। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा और पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया भागे-भागे सीएम आवाज पहुंचे। फौरन मुख्यमंत्री को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। आरोपी को तुरंत ही पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाया गया। उसकी पहचान राजकोट, गुजरात निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (41) के रूप में हुई है।

सीएम पर हमले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के अलावा तमाम खुफिया एजेंसी भी सिविल लाइंस थाने पहुंच गई। हालांकि थाने के बाहर भीड़ बढ़ते देखकर आरोपी को किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर उससे वहां पूछताछ की जा रही है। आरोपी की मां भानुबेन ने दावा किया है कि उसका बेटा डॉग लवर (पशु प्रेमी) है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

और पढ़े  बिग न्यूज़- सोनम वांगचुक को ले जाया गया अस्पताल,जतर-मंतर से हटाए गए प्रदर्शनकारी

राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
छानबीन के बाद दोपहर के समय आरोपी राजेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले 24 घंटे से सीएम आवास की रेकी कर रहा था। उसने मंगलवार को सीएम के शालीमार बाग स्थित निजी आवास की भी रेकी की थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन, आधार व बाकी कागजात बरामद किए हैं। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी सियासी साजिश का हिस्सा तो नहीं। उसके साथ कौन-कौन दिल्ली आया है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।

साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हुआ हमला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर बुधवार को आम जनता की शिकायतें सुनने के लिए जनसुनवाई करती हैं। बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे वह जनता की समस्याएं सुन रही थीं। इस बीच करीब 8.20 बजे आरोपी राजेश मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा। आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे। वह मुख्यमंत्री से बातचीत करने लगा।

सीएम का हाथ और बाल पकड़कर धक्का-मुक्की की
अचानक उसने जोर-जोर से चिल्लाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी कुछ एक्शन लेते आरोपी ने सीएम का हाथ और बाल पकड़कर धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान सीएम का सिर टेबल के कोने से लगा और उनको चोट लगी। हालांकि सीएम को थप्पड़ माने के दावे भी किए जा रहे हैं।

और पढ़े  Delhi- अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन

फौरन आरोपी को काबू कर लिया गया। बाद में थाने लाकर उससे पूछताछ हुई। गुजरात पुलिस की टीम राजेश के राजकोट स्थित घर पहुंची। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी कोठरिया रोड स्थित गोकुल पार्क में अपनी पत्नी, बेटे व माता-पिता के साथ रहता है। इसकी मां ने बताया है कि कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राजेश हताश था।

राजेश गुस्से वाला है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं: मां
वह प्रदर्शन में शामिल होने की बात कर रविवार को घर से निकला था। उसकी मां का कहना है कि राजेश गुस्से वाला है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पुलिस इन सबकी पड़ताल कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने सीएम आवास की रेकी क्यों की और उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    CJP के संसद मार्च के बाद 10 FIR,दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारी छात्र इन दिनों अडिग संकल्प का प्रतीक बने हुए हैं। सोमवार को हुए कथित पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के…


    Spread the love

    आज मानसून सत्र का दूसरा दिन-: PM मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की हुई बैठक

    Spread the love

    Spread the loveएनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिया मार्गदर्शन: किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल…


    Spread the love