PM मोदी: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कर्नाटक के दौरे पर,आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ पर देश ने विकसित होने का संकल्प लिया

Spread the love

PM मोदी: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कर्नाटक के दौरे पर,आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ पर देश ने विकसित होने का संकल्प लिया

प्रधानमंत्री मोदी चिकबल्लापुर में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पीएम ने कहा है कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 70 हो गई है। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 650 हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने खुद को विकसित बनाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि देश सबकी भागीदारी से बढ़ रहा है। इस वर्ष चुनावी राज्य कर्नाटक में यह प्रधानमंत्री का सातवां दौरा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। कई बार लोग पूछते हैं कि भारत कैसे विकसित बनेगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम है, इतने कम समय में पूरा कैसे होगा? इस सवाल का जवाब है- सबका प्रयास। हर देशवासी के साझा प्रयासों से ये संभव होने वाला है।”

पीएम ने कहा है कि बीते 9 वर्षों में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहुत ईमानदारी से और बहुत कुशलता से काम करने की कोशिश की है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े कई सुधार किए गए हैं।पीएम ने अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान कहा कि चिकबल्लापुर आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट में से एक सर एम. विश्वेश्वरय्या की जन्मभूमि है। इस पुण्य भूमि को मैं सिर झुका प्रणाम करता हूं।

और पढ़े  बंगाल में इडी की बड़ी कार्रवाई- अवैध कॉल सेंटर मामले में सिलीगुड़ी-हावड़ा समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

इससे पहले बताया गया था कि पीएम मोदी चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एसएमएसआईएमएसआर) और बंगलूरू की कृष्णराजपुरा मेट्रो स्टेशन की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) लाइन के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे और ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। इस मेट्रो लाइन के निर्माण पर 4250 करोड़ रुपये की लागत आई है। पीएमओ ने एक बयान में कहा, इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन बंगलूरू में यात्रियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करेगा और शहर में यातायात की भीड़ को कम करेगा।

छात्रों को मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठाने और सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मदद करने वाली एक पहल के तहत प्रधानमंत्री चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SMSIMSR) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, संस्थान की स्थापना श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय द्वारा मानव उत्कृष्टता के लिए सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली, चिक्कबल्लापुर में की गई है।

एक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित और चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को गैर-व्यावसायिक बनाने की दृष्टि से स्थापित, एसएमएसआईएमएसआर मुफ्त में चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल प्रदान करेगा। संस्थान शैक्षणिक वर्ष 2023 से काम करना शुरू कर देगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 1953 अंक टूटा, निफ्टी 23200 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया तनाव से गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स करीब 2000 अंक तक गिरा। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स…


    Spread the love

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *