PM मोदी- प्रधानमंत्री मोदी: PM ने 77वें गणतंत्र दिवस पर पहनी मरून रंग की पगड़ी, जानिए इस साफे की  क्या है खास बात..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर मरून रंग की पगड़ी पहनी है। गौरतलब है कि साल 2016 से वर्ष 2026 तक पीएम मोदी हर बार एक नए अंदाज में नजर आए हैं।

 

मरून रंग की पगड़ी में हरे और पीले रंग का समावेश
प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचने के पर मरून रंग की पगड़ी पहनी। इस पगड़ी पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है। पगड़ी के पिछले हिस्से में हरे रंग पर सुनहरे रंग की शानदार कढ़ाई देखने को मिली। साफे के आखिरी हिस्से में हरे रंग के नीचे पीले रंग का मिश्रण देखने को मिला।

पीएम मोदी की वेशभूषा की बात करें तो उन्होंने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। उन्होंने इस पर आसमानी रंग की जैकेट पहनी हुई है।

 

और पढ़े  दिल्ली में चलीं 7 गोलियां: बीच मंडी बदमाशों ने धनिया कारोबारी को भून डाला, बिहार से आया था मोहम्मद आलम
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…