पीएम मोदी मन की बात: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बच्चों को दिया संदेश, गर्मियों की छुट्टियों का साझा करें अनुभव

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बच्चों और उनके अभिभावकों से गर्मियों की छुट्टियों में #HolidayMemories के साथ अपने अनुभव साझा करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी के दिन बहुत कुछ होता है, इसमें बच्चों के पास बहुत कुछ होता है। यह समय किसी नए शौक को अपनाने के साथ ही अपने हुनर को और तराशने का भी है।

आज बच्चे नए-नए प्लेटफ्रॉम से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसे कोई टेक्नॉलाजी के बारे में सीख सकता है तो कोई थियटर या लीडरशिप क्वालिटी सीख सकता है। ऐसे कई स्कूल हैं, जो स्पीच और ड्रामा सिखाते हैं। ये बच्चों को बहुत काम आते हैं। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में कई जगह चल रहे वॉलंटियर एक्टिविटीज सेवा कार्यों से जुड़ सकते हैं। अगर कोई संगठन, कोई स्कूल या सामाजिक संस्थाएं समर एक्टिविटी करवा रहे हों तो #MyHolidays के साथ हमारे साथ जरूर शेयर करें।

 

MY-Bharat का कैलेंडर तैयार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं युवा साथियों से MY-Bharat के उस खास कैलेंडर की भी चर्चा करना चाहूंगा, जिसे इस गर्मी की छुट्टियों के लिए तैयार किया गया है। इस कैलेंडर की एक प्रति अभी मेरे सामने रखी हुई है। मैं इस कैलेंडर से कुछ अनूठे प्रयासों को साझा करना चाहता हूं।

MY-Bharat के स्टडी टूर में आप यह जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं। आप वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं। इसके साथ ही, वहां संस्कृति और खेल गतिविधियों का हिस्सा भी जरूर बन सकते हैं।

और पढ़े  दिल्ली दंगा केस: 'दंगों के मास्टरमाइंड थे शरजील और उमर खालिद', HC में पुलिस ने किया जमानत का विरोध

संविधान और समाज के प्रति जागरूकता 

वहीं, अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में भाग लेकर आप संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैला सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह समर वेकेशन न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का समय है, बल्कि यह उनके समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से  बच्चों और उनके माता-पिता से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि छुट्टियों के अनुभव को #HolidayMemories के टैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें। मैं आपके अनुभवों को आगे आने वाली ‘मन की बात’ में शामिल करने का प्रयास करूंगा।


Spread the love
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    दिल्ली में फिर दरिंदगी, पर्दे लगी बस में 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसा कांड सामने आया है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रेटर नोएडा…


    Spread the love