पीएम इंटर्नशिप योजना 2025:- पीएम इंटर्नशिप की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें पंजीकरण, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

 

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाकर तुरंत आवेदन करें। कहीं ऐसा न हो कि यह सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल जाए। इस चरण में कुल 1 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इससे पहले, पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च थी। इसके अलावा, सभी छात्रों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, “इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 31 मार्च तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करें, अपना प्रोफाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।”

 

PM Internship Scheme 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड

  • आयु सीमा: 21 से 24 वर्ष के वे युवा आवेदन कर सकते हैं, जो किसी पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में संलग्न नहीं हैं।
  • पारिवारिक आय: जिन अभ्यर्थियों की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • सरकारी कर्मचारी का परिवार: यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में कार्यरत है, तो उस परिवार के युवा इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • शिक्षा का माध्यम: ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा इस इंटर्नशिप के लिए योग्य माने जाएंगे।
  • अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी: जो युवा किसी अन्य सरकारी स्कीम के तहत स्किल ट्रेनिंग ले रहे हैं, वे भी इस इंटर्नशिप का लाभ नहीं उठा सकते।
  • प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र: IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे नामी संस्थानों से स्नातक कर चुके उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • उच्च शिक्षा धारक: सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए और मास्टर डिग्री या उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।
और पढ़े  AI का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल

 

 

PM Internship Scheme 2025: स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपये संबंधित कंपनी के CSR फंड से दिए जाएंगे। साथ ही, सभी चयनित उम्मीदवारों को एकमुश्त 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
  • Related Posts

    खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी संभव, सीडीएस जल्द दे सकते हैं खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…