PM Modi In Kedarnath:-प्रधानमंत्री मोदी फिर एक बार पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा पहन पहुंचे बाबा केदार के द्वार.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार में अटूट आस्था रही है। पीएम मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। यहां 9 बजे तक उन्होंने केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गृभ गृह से बाहर आए। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए कामना कर बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा।<strong>PM Modi In Kedarnath:-प्रधानमंत्री मोदी फिर एक बार पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा पहन पहुंचे बाबा केदार के द्वार.</strong> इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आए। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं। पीएम मोदी बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। उनके आगमन से बदरीनाथ धाम में हलचल बढ़ गई है। साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साकेत चौक से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
<strong>PM Modi In Kedarnath:-प्रधानमंत्री मोदी फिर एक बार पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा पहन पहुंचे बाबा केदार के द्वार.</strong>
सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। आज केदारनाथ का भव्य और दिव्य प्रांगण पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 9.91 लाख लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने जारी किस्त
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…