पीएम मोदी ने दी असम को सौगात- PM मोदी ने दी ब्रह्मपुत्र पर 6-लेन पुल की सौगात, बोले- कांग्रेस ने असम को नजरअंदाज किया

Spread the love

सम में इस साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। इसी बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी असम के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।

 

यह पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। यह 6-लेन का आधुनिक पुल करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके बनने से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर सिर्फ 7 मिनट रह जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्यों खास है यह पुल?
बता दें कि असम भूकंप संभावित क्षेत्र है, इसलिए पुल को खास तकनीक से बनाया गया है। इसमें ‘बेस आइसोलेशन टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल किया गया है, जो भूकंप के झटकों को कम करने में मदद करती है। इतना ही नहीं मजबूत और टिकाऊ रहने के लिए इसमें हाई-परफॉर्मेंस केबल्स लगाए गए हैं।

इसके साथ ही पुल में ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (बीएचएमएस) भी लगाया गया है। यह सिस्टम पुल की स्थिति पर नजर रखेगा, किसी भी नुकसान का पहले से पता लगाएगा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। यह पुल न केवल यातायात को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को भी नई गति देगा।

कांग्रेस के राज में असम को तरसाया गया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने गुवाहाटी के खानापारा में वेटनरी कॉलेज फील्ड में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साझा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में असम को तरसाया गया। पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम, पूर्वोत्तर का मेरा यह पहला दौरा है। जिस पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया हम उस पूर्वोत्तर की भक्ति भाव से सेवा कर रहे हैं। पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है, इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए भाजपा, एनडीए के विजन को और मजबूती देने वाला है। बजट में बहुत अधिक फोकस पूर्वोत्तर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है।’

और पढ़े  अमेरिका ने बंद किया कुवैत दूतावास, कतर ने एयरबेस पर ड्रोन हमले को किया नाकाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करता है, उसके कारण भाजपा आगे बढ़ती है। मैं गर्व से कहता हूं कि मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण बात यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है। आज भाजपा जहां पहुंची है उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है तो वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलता है। हमारा विश्वास संगठन में है, हम राष्ट्र जीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं और इसलिए इतनी बड़ी तादाद में जमीन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं का दर्शन करना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है।


Spread the love
  • Related Posts

    मेरोप्स एंटी-ड्रोन- अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में ईरान के ड्रोन खतरे को देखते हुए अमेरिका अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए अमेरिका जल्द ही मेरोप्स नामक एंटी-ड्रोन…


    Spread the love

    ईरान में जारी बमबारी, खाड़ी देश ट्रंप से नाराज, ईरानी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बातचीत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू…


    Spread the love