PM Modi Cabinet :मोदी सरकार ने दी किसानों को सौगात, MSP में बढ़ोतरी करने का फैसला.

Spread the love

नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की फसल के क्रय-विक्रय को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। इसके तहत अब किसानों की खरीफ फसलों के लिए एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है। इससे किसनों को अपनी फसल बेचने में बड़ी राहत मिलेगी। साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का MSP बढ़ने से किसानों को अब नए दाम पर अपनी फसल की बिक्री करने का मौका मिलेगा और उनकी कमाई में इजाफा होगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि तिल के दाम में 523 रुपये की बढ़ोतरी होगी। मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपये की बढ़ोतरी होगी। सूरजमुखी पर 358 रुपये प्रति क्विंटल है। मूंगफली पर 300 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। गौरतलब है कि 2014 से पहले 1-2 फसलों पर खरीद होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद बाकी फसलों को भी इसमें जोड़ा गया और किसानों की आय भी बढ़ी है। गौरतलब है कि लगातार तीसरे साल सरकार ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। कैबिनेट की बैठक में 17 खरीफ फसलों के नई MSP को मंजूरी दी गई।
एमएसपी वह न्यूनतम समर्थन मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। फसलों की कीमतों में बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर किसानों पर नहीं पड़ता यानी भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो, लेकिन किसानों की एमएसपी त होती है। सरकार हर फसल सीजन से पहले सीएसीपी यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर एमएसपी तय करती है।

और पढ़े  दिल्ली अग्निकांड-  बच्चों को पहली मंजिल से फेंका, आग और धुएं से 9 लोगों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में PM मोदी बोले- होर्मुज में तनाव चिंताजनक

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री आज पश्चिम एशिया संकट को लेकर राज्यसभा में जानकारी दे रहे हैं। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अपनी बात रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी…


    Spread the love

    दिल्ली में CM रेखा का पहला बजट- पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली का वार्षिक बजट पेश कर रही है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *