पीएम किसान योजना- PM किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, जानें फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं 

Spread the love

 

रकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसको भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है। हाल ही में इस योजना के नाम पर ठगने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दरअसल, देवघर में पुलिस ने 8 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जो पीएम किसान योजना के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे। इन आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पहले ये लोगों को कृषि विभाग के कर्मी बनकर फोन करते हैं। फिर उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने, ट्रैक्टर दिलाने, कृषि के लिए अन्य उपकरण दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद उन्हें लिंक भेजा जाता है जिससे ठगी की जाती है। ऐसे में आप जालसाजों का शिकार न हो जाए, इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1 

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुडे हैं और आपके पास कभी कोई ऐसा कॉल आता है जिसमें आपको खेती से जुड़ा कोई सामान देने का लालच दिया जाता है, तो आपको ऐसे कॉल पर कभी अपनी कोई जानकारी शेयर नहीं करनी है। साथ ही भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, वरना ठगी हो सकती है।
और पढ़े  Bihar- दरभंगा में 2 करोड़ की ज्वेलरी लूटी, दिनदहाड़े चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

नंबर 2

  • कभी भी अगर आपके पास कोई अनाजने मोबाइल नंबर से मैसेज आए जिसमें आपको केवाईसी करने के लिए कोई लिंक दिया हो, तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें। ये फेक होते हैं और आपको ठग सकते हैं। हमेशा केवाईसी योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in, आधिकारिक एप या नजदीकी सीएससी सेंटर से ही करवाएं।

नंबर 3

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए केवाईसी के नाम पर कॉल भी करते हैं। इसमें लोगों को डराया जाता है कि अगर वो उनके द्वारा भेजे गए लिंक से अभी तुरंत केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनका नाम योजना से हटा दिया जाएगा, लेकिन आपको ऐसा कुछ नहीं करना है क्योंकि ये फेक हो सकते हैं।

नंबर 4

  • सोशल मीडिया पर या आपको व्हाट्सएप पर किसी भी अनजाने मोबाइल नंबर से किसी तरह का लिंक या योजना की कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाए आदि। तो कभी भी इन पर विश्वास न करें और न ही इन पर क्लिक करें, ये फेक होते हैं जो आपको ठगने का काम करते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…


    Spread the love

    मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

    Spread the love

    Spread the love   केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने अनोखी पहल की है। मुफ्त…


    Spread the love