पीएम किसान योजना- PM किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, जानें फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं 

 

सरकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसको भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है। हाल ही में इस योजना के नाम पर ठगने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दरअसल, देवघर में पुलिस ने 8 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जो पीएम किसान योजना के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे। इन आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पहले ये लोगों को कृषि विभाग के कर्मी बनकर फोन करते हैं। फिर उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने, ट्रैक्टर दिलाने, कृषि के लिए अन्य उपकरण दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद उन्हें लिंक भेजा जाता है जिससे ठगी की जाती है। ऐसे में आप जालसाजों का शिकार न हो जाए, इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1 

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुडे हैं और आपके पास कभी कोई ऐसा कॉल आता है जिसमें आपको खेती से जुड़ा कोई सामान देने का लालच दिया जाता है, तो आपको ऐसे कॉल पर कभी अपनी कोई जानकारी शेयर नहीं करनी है। साथ ही भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, वरना ठगी हो सकती है।
और पढ़े  चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

नंबर 2

  • कभी भी अगर आपके पास कोई अनाजने मोबाइल नंबर से मैसेज आए जिसमें आपको केवाईसी करने के लिए कोई लिंक दिया हो, तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें। ये फेक होते हैं और आपको ठग सकते हैं। हमेशा केवाईसी योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in, आधिकारिक एप या नजदीकी सीएससी सेंटर से ही करवाएं।

नंबर 3

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए केवाईसी के नाम पर कॉल भी करते हैं। इसमें लोगों को डराया जाता है कि अगर वो उनके द्वारा भेजे गए लिंक से अभी तुरंत केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनका नाम योजना से हटा दिया जाएगा, लेकिन आपको ऐसा कुछ नहीं करना है क्योंकि ये फेक हो सकते हैं।

नंबर 4

  • सोशल मीडिया पर या आपको व्हाट्सएप पर किसी भी अनजाने मोबाइल नंबर से किसी तरह का लिंक या योजना की कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाए आदि। तो कभी भी इन पर विश्वास न करें और न ही इन पर क्लिक करें, ये फेक होते हैं जो आपको ठगने का काम करते हैं।
  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर

    बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई…