मारुति ई-विटारा: आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम,pm मोदी ने गुजरात से किया e-Vitara का ग्लोबल लॉन्च

 

 

प्रधानमंत्री मोदी  ने मंगलवार को गुजरात के हंसलपुर प्लांट से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा (e-Vitara) को लॉन्च किया। इसी दौरान उन्होंने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन संयंत्र का भी उद्घाटन किया।

 

100 से ज्यादा देशों में निर्यात की योजना
e-Vitara भारत में बनी मारुति सुजुकी की पहली ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। इसे 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा, जिनमें यूरोप और जापान जैसे विकसित बाजार भी शामिल हैं। इसके साथ ही भारत, सुजुकी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है।

 

बैटरी उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात स्थित TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन की शुरुआत भी की। यह संयंत्र टोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम है।

इस पहल से बैटरी के कुल मूल्य का 80% से अधिक अब भारत में ही निर्मित होगा। इससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती मिलेगी और भारत ग्रीन मोबिलिटी का वैश्विक केंद्र बनकर उभरेगा।

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…