Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे लोग, 11 की मौत

पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर के पास रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एक विमान, जो कई स्काईडाइवर्स को ले जा रहा था, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नैंसी के पास हुए विमान हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं तुरंत पहुंच गईं, जबकि अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फ्रांसीसी दैनिक एल’एस्ट रिपब्लिकैं की रिपोर्ट के अनुसार, विमान दुर्घटना के समय स्काईडाइवर्स को ले जा रहा था।
पहली बार करने जा रहे थे स्काइडाइविंग
एल’एस्ट रिपब्लिकैं की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार अधिकांश लोग नैंसी में काम करने वाले नर्स थे, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ऑर्डर ऑफ इंडिपेंडेंट नर्सेज की म्यूरथ-ए-मोसेल शाखा के अध्यक्ष थियरी पेशे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां हादसे का पता लगाने में जुटी हैं। विमान तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से क्रैश हुआ। यह हादसा फ्रांस के हालिया सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जा रहा है।

मरने वालों में कौन-कौन शामिल?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का था। प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में पायलट और सभी 10 यात्रियों – पांच छात्रों और पांच टीचर – की मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने बताया कि फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

हादसे में बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
क्षेत्रीय प्रसारक फ्रांस थ्री ग्रैंड एस्ट ने बताया कि मरने वालों की संख्या अधिक होने की उम्मीद है। अभियोजन पक्ष के कार्यालय, पुलिस और आपातकालीन चिकित्सा सेवा (SAMU) के अधिकारियों से आगे विस्तृत जानकारी की उम्मीद है।

और पढ़े  आईआईटी खड़गपुर: PM मोदी विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत, जारी करेंगे खास सिक्का, जानें दौरे का पूरा कार्यक्रम

पुलिस ने जनता से सल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल पर यात्रा न करने को कहा है, ताकि आपातकालीन सेवाओं और जांचकर्ताओं को निर्बाध पहुंच मिल सके। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…