
पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश के साथ माना रहा है।चारो और देश भक्ति की गूँज, खुशबू,महक रहीं हैं तो, एक तरफ तिरंगे लहरा रहें हैं।इसी कड़ी में उत्तराखण्ड के जनपद पिथौरागढ़ में एशियन स्कूल ने इतिहास रच दिया। 151m लंबा तिरंगा व 2500 छात्रों के मानव श्रृंखला रैली निकालकर। Ancholi से चंद शहीद चौक, घंटाघर तथा पंडित दीनदयाल पार्क व पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा तथा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए 6km की इस प्रभात फेरी ने पूरे पिथौरागढ़ को देश भक्ति के रंग में रंग दिया , देश भक्ती का ऐसा आलम यहा पर शायद ही कभी पहले देखा हो। चारो तरफ (भारत माता की जय) के नारे व वंदे मातरम से पूरा शहर गूँज रहा था।
“जय हिंद “