पिथौरागढ़ सेना भर्ती- 20 हजार से अधिक युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुसे, मची भगदगड़, 2 घायल

Spread the love

 

पिथौरागढ़ में बुधवार को सेना भर्ती के दौरान 20 हजार से अधिक युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब लाठियां फटकारी तो भगदड़ मच गई। इस दौरान दो युवक घायल हो गए।

इन युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक युवराज(17) पुत्र सुभाष निवासी मेहताबनगर बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

दूसरे घायल युवक मनीष के सिर में टांके लगे। मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। भगदड़ के दौरान आर्मी का गेट भी टूट गया, जिसे फायर ब्रिगेड के वाहन से सहारा देकर रोका गया। भगदड़ मचने के दौरान पूरे स्थल पर युवाओं के जूते, फटे बैग बिखरे पड़े नजर आए।

 

प्रादेशिक सेना में अलग-अलग पदों के लिए सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हो रही भर्ती ने कुमाऊं के चार जिलों की परिवहन व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया। मैदान वाले हल्द्वानी तक किसीतरह पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को ढाई सौ किमी. दूर पिथौरागढ़ तक पहुंचने के संकट के आगे सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं।
Pithoragarh Youth broke gate and entered Army Recruitment site in stampede ensued two youths injured

 

कानून व्यवस्था संभाले रखने में प्रशासन के अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून जाने वाली बसों में यात्रियों को स्थान नहीं मिल पा रहा है। पिथौरागढ़ नगर के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित करना पड़ा है।
वहीं, जब युवाओं को पिथौरागढ़ तक जाने के लिए वाहन नहीं मिले तो जान तक खतरे में डाल दी। युवाओं ने पिथौरागढ़ जाने वाले ट्रक, टैक्सी और बस किसी को भी नहीं छोड़ा। पीलीभीत चुंगी से पांच किमी दूर बस्तिया तक उनका राज रहा।

Spread the love
और पढ़े   हल्द्वानी- BJP कार्यक्रम के बाद भी नहीं हटे पोस्टर-बैनर, नियम कानून कुछ नहीं
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love