2024 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: 6 प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला ईवीएम में हो गया बंद,दिखा भारी उत्साह

 

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 57.64 फीसदी मतदान हुआ है। अब 23 नवंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद केदारनाथ विस को अपना नया विधायक मिल जाएगा।

पोलिंग बूथों पर बुधवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह कड़ाके की ठंड के चलते कई पोलिंग बूथों पर शुरुआती आधे घंंटे तक गिनती के वोट पड़े, पर दिन चढ़ने के बाद बूथों पर मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद से अधिकांश पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगने लगी थी, जो देर शाम तक बनी रही।
विधानसभा में सतेराखाल, चोपता, खड़पतिया, घिमतोली सहित केदारघाटी के सारी, मनसूना, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, कालीमठ आदि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं में मतदान को लेकर खूब उत्साह देखने को मिला। उधर, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर की चल उत्सव विग्रह डोली के गौंडार गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया। यहां कुल 216 मतदाता हैं।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन व पुलिस ने सभी पुख्ता इंतजाम किए थे। यहां 173 पोलिंग बूथों में से 130 पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था की गई। यह पहला मौका है, जब विस चुनाव में 75 फीसदी पोलिंग बूथों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। विस में कुल 90875 मतदाता हैं, जिसमें 44919 पुरुष और 45956 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने पहले खेतीबाड़ी व पशुपालन से जुड़े काम निपटाए फिर मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंची।

और पढ़े  उत्तराखंड में गरमाई सियासत: 23 साल पुराने प्रकरण ने फिर पकड़ा तूल, जेनी के आरोप हरक सिंह के जवाब

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ विस उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली और जीआईसी अगस्त्यमुनि में सखी बूथ का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने भी विस के कई मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

    चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा…

    जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए…