नैनीताल- दर्शन कर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी

 

नैनीताल में मंगलवार शाम को सड़क हादसा हो गया। कैंची धाम से किच्छा वापस लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर ज्योलीकोट के नंबर एक मोड़ के पास खाई में गिर गई। कार खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी राजेश कार संख्या(यूके 04 एन 1626) से अपनी पत्नी, पुत्र, बहु व 14 वर्षीय बच्ची के साथ कैंची धाम से वापस लौट रहे थे। हल्द्वानी रोड में ज्योलीकोट के समीप नंबर एक मोड़ के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले वो संभल पाते उनकी कार खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर दिया।

20 मिनट रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकाला

सूचना के बाद मौके पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चालाया। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि 100 फीट गहरी खाई में 20 मिनट तक रेस्क्यू चलाकर कार में सवार पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बताया कि कार में सवार लोगों को गुम चोट आई हैं। उपचार के लिए उनको निजी वाहन से हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान प्रत्यक्ष दर्शी ज्योलीकोट निवासी सतीश टम्टा व स्थानीय युवक भी बचाव कार्य में जुटे रहे।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…